Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : बकरीद को लेकर आयोजित की चाण्डिल अनुमण्डल मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने दी कई दिशा निर्देश…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में बकरीद त्यौहार को लेकर मंगलबार को शांति समिति की बैठक आयोजित की । बैठक अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में हुई एवं इस बैठक में स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग  मौजूदगी में बकरीद त्यौहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं जनप्रतिनिधियों ने एसडीओ के समक्ष चांडिल बाजार में लगातार जाम की समस्या, रोड पर नालियों से बहती हुई बदबूदार पानी,  नालियों की साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, और पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए आग्रह किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद, कपाली ओपी प्रभारी, पीएचईडी, अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, और अग्निशमन चांडिल को कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए।

। अनुमंडल पदाधिकारी ने त्यौहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिए। बकरीद त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार है। इस त्यौहार के दौरान सामाजिक एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए शांति समिति की सदस्यों से अपील की गई।

About Author