Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में क्लीनिंग थेरेपी कैंप का आयोजन

जमशेदपुर: बाराद्वारी के होटल ” मिस्टी इन” में प्राकृतिक तरीके से शरीर को स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर पीयूष सक्सेना के द्वारा विकसित क्लींजिंग थेरेपी के संबंध में जागरूकता एवं उपचार के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में वाराणसी के वरिष्ठ नेचुरोपैथ चिकित्सक डॉक्टर संतोष पांडे ने बताया कि संसार में 90% बीमारियों का 100% इलाज क्लींजिंग थेरेपी के द्वारा संभव है। हमारे शरीर में स्वस्थ रहने के लिए सारी व्यवस्था की गई है, परंतु गलत खान पान एवं प्रदूषित आहार के कारण इनमे टॉक्सिन भर जाता है।

हम इसके साथ जबरदस्ती करते हैं तो हमारे अंग कमजोर होकर काम करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर के आंतरिक अंगों जैसे लीवर, किडनी, लंग्स आदि की क्लींजिंग के द्वारा गॉल स्टोन, किडनी स्टोन, डिबेटिक, हार्ट डिजीज, थायराइड, प्रोस्टेट, ज्वाइंट पेन, कब्ज आदि का पूर्ण उपचार किया जा सकता है। प्राकृतिक सामग्रियों के द्वारा की गई इस सफाई से इन अंगों को पुनः मूल अवस्था में लाया जा सकता है। जिससे यह संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में सक्षम हो जाता है। इसी अवधारणा के साथ क्लीनिंग थेरेपी का प्रयोग स्वस्थ होने और स्वस्थ रहने के लिए किया जाता है। कैंप के आयोजक ब्रह्मर्षि एजुकेशन फाऊंडेशन के डायरेक्टर अवनींद्र सिंह ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा में जागरूकता के लिए यह आयोजन हर जिला और हर प्रखंड में कर इसे जन जन तक पहुंचाने की योजना है। जिससे सारे लोग स्वयं स्वस्थ रहें और अपना इलाज स्वयं कर सकें।

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुशील कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष वाइस ऑफ एक्स सर्विसमेन, ने कहा कि हम लापरवाही और लाचारी में अपना स्वास्थ्य खो रहे है, ऐसी स्थिति में यह पद्धति “स्वस्थ भारत मिशन” में सहयोगी होगा। संदीप कुमार पत्रकार ने ब्रह्मर्षि एजुकेशन फाऊंडेशन के द्वारा प्रचारित एवं डा पियूष सक्सेना द्वारा संचालित इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की। कैंप के आयोजन में डा संतोष पांडे के साथ सुधींद्र कुमार थैरेपिस्ट, चंद्रदीप पांडे , मंजीत कौर, हरेंदु शर्मा, शुभम कुमार, कौशिक दत्ता, चंदन, कमल शुक्ला, अर्जुन ठाकुर, साधना पांडे, वंदना उपाध्याय ने महत्वपूर्ण योगदान की।

About Author