Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ : पूर्व ग्राम प्रधान के ही पक्ष में आया बुरुहातू ग्रामीण, पुणः चयनित हुए बलभद्र गोराई…..

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र की बुरुहातू गाँव के ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई को पदमुक्त कराने की षड़यंत्र को लेकर क्षेत्र में जहाँ जोरों पर चर्चा हो रही थी । इस मामले पर ईचागढ़ अंचल अधिकारी ने भी आधिकारिक रूप से एक विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को पुनः ग्राम प्रधान की चयन को लेकर पंचायत सचिव एवं मुखिया तथा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को निर्देश जारी किया।

जहाँ निर्दिष्ट समय में अंचल अधिकारी तथा सीआई के उपस्थिति में पंचायत सचिव के द्वारा अशोक गोप की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान चयन को लेकर यह सभा का आयोजन किया गया। जहाँ सभी ग्रामीणों ने अनुशासीत होकर ग्राम प्रधान की चयन में हिस्सा लिया।

बता दें कि उपस्थित ग्रामीणों ने “सूर्योदय संवाद” पोर्टल पर पूर्व में प्रकाशित समाचार के संवंध में उपस्थित सीओ तथा सीआई से जानना चाहा कि बुरुहातू गाँव के ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के रहते हुए बाहरी अन्य दो व्यक्तियों को किस आधार पर ग्राम प्रधान का सम्मान राशि दिया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगा।

साथ ही वर्तमान ग्राम प्रधान के रहते हुए भी अन्य किसी गाँव के सनातन मांझी नामक व्यक्ति का नाम जोड़कर बुरुहातू गाँव से ग्राम प्रधान की सम्मान राशि देने की अंचल कार्यालय की यह मनमानी से ग्रामीण भड़क गए और पूर्व ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के पक्ष में 95 फीसदी ग्रामीण आ गए। यह स्थिति को देखकर जहाँ सभा में उपस्थित सीओ ने सभी ग्रामीणों को शांत कराकर स्वेच्छा से ग्राम प्रधान की विधिवत चयन करने को कहा।

इसमें ग्रामीण एक स्वर में पूर्व ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई के पक्ष में ही अपना समर्थन दिया। इस दौरान सीओ दीपक प्रसाद ने सभा में ग्रामीणों द्वारा चयनित ग्राम प्रधान बलभद्र गोराई को कई आवश्यक दिशा निर्देश देकर बधाई दिए। मौके पर ईचागढ़ सीआई, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य अभिराम सिंह समेत समस्त बुरुहातू ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author