Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर SSP का एक्शन, तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

जमशेदपुर के SSP किशोर कौशल ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। केसरपुर पिकेट (Kesarpur Picket) में तैनात पुलिसकर्मी पशुपति महतो, साधनपाल एवं नारायण महतो को निलंबित किया गया है।जमशेदपुर के SSP किशोर कौशल ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। केसरपुर पिकेट (Kesarpur Picket) में तैनात पुलिसकर्मी पशुपति महतो, साधनपाल एवं नारायण महतो को निलंबित किया गया है।

SSP ने शुक्रवार को बताया कि पांच मार्च को गालूडीह (Galudih) थाने के बघुडिया पंचायत के केसरपुर एवं गुडाझोर के ग्रामीणों के साथ केसरपुर पिकेट में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया था। इसकी सूचना SSP तक पहुंची।इसके बाद मामले का जांच DSP से कराया गया। जांच में दोषी पाये जाने के बाद केसरपुर पिकेट में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

About Author