Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड बंदी का दूसरे दिन भी रहा असरदार,वाहनों का लगा लंबी कतार।

निमडीह/चांडिल : सराइकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा में झारखंड बंदी का दूसरे दिन भी रहा असरदार,चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों में छात्र संघ एवं झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सदस्य ने सुबह से ही रोड पर ढोल नगाड़े के साथ उतरकर मुख्य सड़कों को पूरी तरह से किया जाम। जगह जगह के दुकान,शोरूम आदि को बंद कराके बंदी के लिए समर्थन का अपील भी किया। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सिल्ली रंगामटी मुख्य सड़क के मिलनचौक,पुरुलिया टाटा मुख्य सड़क के चांडिल अर्जुनतल में छात्र संघ के सदस्य ने सड़क के बीचों बीच टायर जलाकर रोड को जाम किया,इस बीच रोड पर चल रहे वाहनों का लंबी कतार लगी रहे,छात्र संघ के रास्ते पर प्रदर्शन पर चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने दल वल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा। मौके पर फूल चांद महतो,गोपेश महतो,विष्णु महतो,आदित्य महतो, जगन्नाथ महतो,प्रियरंजन दास, समीर महतो, कमलेंदू, प्रकाश, पर्वत कुमार, कमल कांत, सोम चांद, रिंकू, विशाल कुमार,राधेश्याम,मुकेश सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

About Author