कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा, कहा- इस बार गांडेय सीट पर फिर जीत हासिल करेंगे।

कल्पना सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार, ने गांडेय विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार के रूप में गांडेय विधानसभा सीट से चुना गया है।
गांडेय में कल्पना सोरेन ने किया शक्ति प्रदर्शन

कल्पना सोरेन ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले, झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर कल्पना ने लिखी ये बात
नामांकन दाखिल करने के बाद, कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “गांडेय विधानसभा के लोगों की सेवा करने के लिए मैंने आज झामुमो उम्मीदवार के रूप में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।”
कल्पना सोरेन बोलीं- फिर जीतेंगे गांडेय
उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमंत जी का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है. उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो एक बार फिर गांडेय में जीत दर्ज करेगी. झारखंड में भी झामुमो की जीत होगी.

Kalpana Soren, the candidate from Jharkhand Mukti Morcha, has filed her nomination for the Jandey Assembly election.
Kalpana Soren, wife of Jharkhand Chief Minister Hemant Soren, has submitted her nomination for the assembly elections. She has been selected as the Jharkhand Mukti Morcha (JMM) candidate for the Jandey assembly seat.
Kalpana Soren showcased her strength in Jandey
On Thursday (October 24), Kalpana Soren filed her nomination alongside a large group of supporters. Before filing, she held a show of strength with her supporters as the daughter-in-law of JMM supremo Dishom Guru Shibu Soren.

Kalpana shared this on social media site ‘X’
After filing her nomination, Kalpana Soren shared information on the social media site ‘X’. She stated, “I have filed my nomination today as the JMM candidate for the upcoming Jharkhand Assembly elections 2024 to serve the people of the Jandey assembly.”
Kalpana Soren said: We will win Jandey again
She expressed that the affection of the Jandey assembly’s public, the blessings of the revered Baba Dishom Guru Ji, and the support of Hemant Ji are her strength and belief. She is confident that JMM will once again achieve victory in Jandey and that the party will also win in Jharkhand.
