25 अक्टूबर को वर्ग KG से +2 की सभी विद्यालय में कक्षा बन्द रखने की आदेश जारी…….


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Kolhan : भयानक चक्रवाती तूफान ” दाना ” आने की सूचना से जहाँ लोगों की चिंता सता रही है वहीं झारखण्ड सरकार की स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थीयों की हित में आदेश जारी किया है। उक्त विभाग से वृहस्पतिवार को निर्गत आदेश पत्र में उल्लेख किया है कि झारखण्ड राज्य में चक्रवाती तूफान ” दाना ” की प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवा की जारी प्रेस चेतावनी एवं पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला की उपायुक्त से प्राप्त अनुरोध के आलोक में निवारक उपाय के तहत मात्र कोल्हान प्रमण्डल चाईबासा के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसवाँ जिले में संचालित सरकारी निजी इत्यादि सभी कोटि के विद्यालय में वर्ग केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक 25 अक्टूबर को बंद रहेगी। विभाग द्वारा जारी यह आदेश से स्पष्ट है कि उक्त क्षेत्र में रहनेवाले सभी को यह चक्रवाती तूफान से एहतियात बरतनी होगी।
