Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुणाल, लुईस और गणेश समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया भाजपा को बाय बाय और झामुमो का दामन थामा…….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Seraikella / Ranchi : राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव से मात्र कुछ ही सप्ताह पहले भाजपा की तीन पूर्व विधायक झामुमो में शामिल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में जोरों पर झामुमो की मजबूती पर चर्चा होने लगी । मालूम हो कि भाजपा के तीन पूर्व विधायकों में से केदार हाजरा, लुईस मरांडी व कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा को अलविदा कहकर झामुमो का दामन थाम लिया ।

इधर बताया जा रहा है कि भाजपा की केंद्रीय कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया प्रत्याशियों की सूची में कई दिग्गज नेताओं की नाम गायब कर दिया गया है। जबकि वेलोग वर्षों से भाजपा की नीति और सिद्धांतों पर अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाकर एक ठोस स्तंभ के रूप में भाजपा की परिचायक रहा। लेकिन पार्टी जब उनके महत्व को नहीं समझ सका तो इसकी आक्षेप से झामुमो में शामिल हो गया। सरायकेला विधानसभा से गणेश माहली, बहरागोड़ा से कुणाल एवं दुमका से लुईस मरांडी की भाजपा प्रत्याशियों की जारी सूची से नाम गायब से नाराज होकर झामुमो में शामिल हुए ।

About Author