Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कुदासिगी में विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो संयुक्त रूप से पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के कुदासिगी शिव मंदिर से पश्चिम सिंहभूम के खुटपानी सीमा तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास शनिवार शाम को विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो के संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण विभाग विशेष प्रमंडल सरायकेला के और से किया जा रहा है

इस दौरान विधायक श्री गागराई ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए वही जल्दी ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गीप, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, लाल सिंह सोय, प्रदीप सिंह देव, धनु मुखी, प्रकाश मुखी, कुंवर बानरा, अजीत प्रधान, प्रदीप प्रधान, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजू हाईबुरु, सुकरा महती, कृष्णा साहू, रंगबाज बेहरा, कान्हू प्रधान ,मटु प्रधान, रमेश महतो, बिषकठ प्रधान विश्वजीत प्रधान, यशीदा गीप, परेश प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे,

About Author