Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

SANKALP योजना के तहत जिला कौशल कार्यालय द्वारा अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), बर्मामाईन्स, जमशेदपुर के सभागार में SANKALP योजना के तहत जिला कौशल कार्यालय द्वारा अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।* वर्कशॉप में लगभग 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जो कि अलग-अलग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से थे। इस वर्कशॉप के अन्तर्गत अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं अप्रेन्टिसशिप पोर्टल (www.apprenticeshipindia.gov.in) के माध्यम से निबंधन के बारे में भी विस्तृत रूप से छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी छात्र छात्राओं को दिनांक 20 मार्च 2023 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बर्मामाईन्स, जमशेदपुर में आयोजित PMNAM Apprenticeship Mela के संबंध में जानकारी देते हुए इसमें भाग लेने की अपील किया गया । इस मौके पर जिले के नियोजकों में से टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री सुधान्शु पाधी एवं टिनप्लेट कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री दुर्गेश कुमार, जिला कौशल पदाधिकारी – सह – नियोजन पदाधिकारी श्री बम बैजू, एम.जी.एन.एफ, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author