Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साबरमती आगरा सुपर फास्ट ट्रेन हादसे का हुई शिकार, चार बोगियां पटरी से उतरी

राजस्थान में साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12548) की चार बोगियां पटरी से उतरा गई. ये हादसा आज सुबह तड़के 1 बजे अजमेर में मदार स्टेशन के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार इंजन समेत ट्रेन के चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुए कोच व इंजन को पटरी पर लाने का रेस्क्यू शुरू किया गया. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.

अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) बलदेव राम ने बताया कि हादसे का शिकार हुई अजमेर आगरा फोर्ट साबरमती कल शाम करीब 5:00 बजे तय समय पर निकली थी. देर रात 1:00 बाजे मदार रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक बदलते समय मालगाड़ी से यह पैसेनजर ट्रेन टकरा गई. हालांकि हादसे के दूसरे कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. हादसे की वजह से पटरियां अपनी जगह से डिस्प्लेस हो गई है.

बलदेव राम ने आगे कहा कि अभी हादसे को लेकर कुछ कहना मुश्किल है, यह अंडर इन्वेस्टिगेशन का मैटर है. हादसे की सूचना के बाद सभी रेलवे अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और राहत कार्य शुरू कर ट्रेन के कोच को हटाने का रेस्क्यू शुरू किया गया.

About Author