Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : चालक संघ ने चालकों में बांटे परिचय प्रमाण पत्र….

सरायकेला : ऑल राईट्स ड्राईवर मजदूर महासंघ के चांडिल गोलचक्कर में स्थित जिला कार्यालय में रविवार को संघ के सभी चालक सदस्य एकत्रित हुए। जहाँ संघ की विस्तार और सदस्यों को दिया गया दायित्व की चर्चा और चालक समाजहित में भविष्य योजना पर चर्चा किया गया । इस अवसर पर संघ के राज्य कमिटी के दायित्ववान अधिकारी अनिल महतो द्वारा संघ में पंजीकृत उपस्थित सभी चालकों को परिचय पत्र प्रदान किया। वहीं संघ के दायित्ववान अधिकारियों ने सभी चालक सदस्य से अपील की कि वाहन चलाते समय नशा का सेवन एवं मोबाईल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। मौके पर कार्यालय में काफी चालक सदस्य उपस्थित थे।

About Author