Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला भाजपायों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि पांचवे पुण्यतिथि पर श्रद्धा भाव से सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद

सरायकेला भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि बुधवार को सरायकेला अटल चौक पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी

भाजपा सरायकेला जिला के पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया इस कार्यक्रम के उपरांत सरायकेला सदर अस्पताल में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सभी रोगियों को फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के उनकी बताये आदशो पर चलने का संकल्प लिया गया महतो ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता , कवि, भी थे वो भारतीय जनसंघ के संस्थापक मैं एक थे उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं भारतीय जनसंघ से लेकर उन्होंने अथक परिश्रम कर भाजपा को एक छोटी सी पौधे से विशाल वट वुक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अटल जी ने देश निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने देश की अखंडता को 1 सूत्र मैं पिरीने का काम किया, उनके आदर्श पर चलकर भाजपा देश की तरक्की और उनति की राहपर लेजा रही है उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है दशकों तक चले आदीलन के बाद उनके अटल इरादो के कारण झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, राजा सिंह देव, मनोज चौधरी, संजय सरदार, मनोज महतो, मुजाहिद खान, बद्री darogha, सोहन सिंह, संदीप पटनायक, रीता दुबे, सूर्या देवी, बलाल हुसैन, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, माधव पति, सुमित रथ, बिषकठ प्रधान, मटु आचार्य आदि उपस्थित थे

About Author