Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सुप्रियो का दावा 59 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है झामुमो, अब सरकार बनाने की प्रस्तुति में…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Ranchi : राज्य में विधानसभा आम चुनाव संपन्न होते ही मतगणना के पहले दिन तक प्रतिदिन पार्टी और स्वतंत्र चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों ने अपने अपने समर्थकों से क्षेत्रीय मतादाताओं की निर्णय से अवगत हो रहे है।

वहीं क्षेत्रीय गतिविधि और चर्चा तथा विभिन्न संगठनों द्वारा जारी एक्जिट पोल से उत्साहित होकर मन ही मन खुशियाँ मना रहे हैं। वहीं अगर देखा जाय इसबार की चुनाव परिणाम में झारखण्ड मुक्ति मोरचा ने 59 सीटों पर जीत का दावा किया।

गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि इंडी गठबंधन इसबार 59 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास जो सर्वे उपलब्ध है, उसके मुताबिक 11 जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बाकी जिलों की अगर बात किया जाय तो कड़ी टक्कर होगी।

जैसे राजमहल, सारठ, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, सिमरिया, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर तथा सरायकेला सहित 59 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं।

विभिन्न सर्वे पर तंज कसते हुए कहा कि ये सट्टा बाजार को प्रभावित करने वाला है। दो तिहाई बहुमत से इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

About Author