Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अपने ही पत्नी और मासूम बेटे की गला घोंटकर मौत का घाट उतारने वाला अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

Chandil : चौका थाना क्षेत्र के कुरली ( खूँटी ) गाँव में 18 नवंबर को हुई डेढ़ साल के एक मासूम एवं उसकी मां की हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। चौका थाना की पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्यारोपी अशोक महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

यह दिल दहला देने वाली घटना में डेढ़ साल के एक मासूम के साथ उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में हत्यारा आखिर उन मासूम का अपना ही पिता निकला।

इस मामले पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र के कुरली गाँव में अशोक महतो की 22 वर्षीय पत्नी मधुमिता महतो और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहित महतो की शव उसके कमरे में 18 नंवबर की सुबह मिली। वहीं मृतका का पति अशोक कुमार महतो घर से फरार मिला।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में फरार अभियुक्त अशोक महतो को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन और 14 मोबाइल फोन बरामद किया है.

कलह का जड़ था आर्थिक तंगी !

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतका के पिता चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा निवासी सत्यनारायण महतो ने चौका थाना में लिखित आवेदन देकर मृतका के पति अशोक कुमार महतो के विरुद्ध अपनी ही पत्नी एवं बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था।

वहीं  गिरफ्तार अशोक महतो ने अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में हो रहे कलह के चलते उसने अपने पत्नी एवं बच्चे की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।

पुलिस ने बुधवार को ही उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। छापामारी दल में चौका थाना प्रभारी पुअनि बजरंग महतो, पुअनि दीपक कुजूर, आरक्षी महादेव प्रसाद साहू और चालक हवलदार अजय कुमार सिंह शामिल थे।

About Author