Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकतापूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकतापूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में जागरूकता पूर्वक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जिले के एलडीएम वीरेंद्र कुमार सीट, पशु चिकित्सक डॉ संजीव कुमार एवं संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो ने पौधारोपण कर हरियाली के विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए।

Advertisement –

संस्थान की निदेशक निशा रानी किड़ो कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं पौधारोपण से हरियाली विकास के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। मौके पर प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों ने कम से कम 2 पौधा लगाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ संकाय शैलेंद्र गोप में किया। संस्थान के निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो, गुरुचरण महतो एवं आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

About Author