Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

वर्ल्ड हेल्थ डे : पीएलवी कार्तिक गोप ने गाँव मे चलाया डोर टू डोर अभियान, दिया स्वास्थ्य एवं कानूनी….

SERAIKELLA : नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चाण्डिल के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखण्ड़ के लेपाटाड़ गांव में डोर टू डोर जागरूक अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पीएलवी कार्तिक गोप के नेतृत्व में हुआ वहीं इसकी जानकारी देते हुए गोप ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कहा गया है कि स्वास्थ्य ही सम्पद है इसलिए सभी को स्वस्थ रहना है तथा स्वास्थ्य संवंधी किसी भी जानकारी Bभर टोल फ्री नंबर 1098 एवं कानूनी जानकारी हेतु 15100 पर कॉल करें।

किसी भी समस्या होने पर ग्रामीणों को उक्त साझा किया गया संपर्क नं0 में संपर्क करने को कहा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का आवेदन भी लिया गया। उपस्थित ग्रामीण। कमला उरांव रवन उरांव भागलु लहरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

About Author