Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महिला को गोली मार कर जख्मी करने के मामले पर आरोपी अजय गुंजा गिरफ्तार

सरायकेला।जिले के कुचाई थाना अंर्तगत ईचाहातु गांव में तीन मार्च को महिला को गोली मार कर जख्मी करने के मामले पर पुलिस ने आरोपी अजय गुंजा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि विगत तीन मार्च को शाम तीन बजे ईचाहातु गांव में एक महिला को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था और आरोपी फरार हो गया था। इस घटना के उद्भेदन के लिए जिला पुलिस द्वारा स्पेशल स्टाफ का गठन किया गया था ,जिसके बाद एसपी के निर्देश पर लगातार छापामारी हुई। अनुसंधान में पता चलाकि घायल महिला का रिश्ते में भतीजा अजय गुंजा ने ही आपसी विवाद में गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है। मामले पर पुलिस ने छापामारी करते हुए अजय गुंजा को गिफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक खोखा व एक्टीवा स्कुटी भी बरामद कर लिया गया है।

About Author