Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रामकृष्ण मठ और मिशन के प्राचार्य स्वामी स्मरणानंद महाराज का 95 साल की उम्र में निधन

कोलकाता : रामकृष्ण मठ और मिशन के प्राचार्य स्वामी स्मरणानंद महाराज का मंगलवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. उन्होंने मंगलवार रात 8:14 बजे रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान में अंतिम सांस ली. वह उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से 29 जनवरी से अस्पताल में भर्ती थे. कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने बंगाल दौरे पर अस्पताल में उनका हाल जानने पहुंचे थे.


पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में स्मरणानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी. स्वामी स्मरणानंद रामकृष्ण मठ और मिशन के 16वें प्राचार्य थे. उन्होंने स्वामी आत्मस्थानंद की मृत्यु के बाद 17 जुलाई 2017 को प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला था।

स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के श्रद्धेय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”

About Author