Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका मोड़ पर बीच सड़क में ट्रक ब्रेकडाउन, आवागमन हुआ बाधित……

बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa )
चाण्डिल : चौका थाना क्षेत्र की चौका मोड़ पर बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक माल से लदा एक ट्रक ब्रेकडाउन हो गया । जिससे ओवरब्रिज के किनारे टाटा राँची सर्विस रोड में आवागमन बाधित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक कांड्रा से राँची की ओर जाने के क्रम में उक्त स्थल में दोपहर करीब 3बजे अचानक यांत्रिकी खराबी के कारण वाहन बीच सड़क में ही रुक गया और इसकी चालक ने बताया कि मरम्मत के बगैर यह भारी वाहन को हटाना नामुमकिन है। जहाँ वाहनों की आवागमन तो वाधित हुआ साथ ही चौका में स्थापित क्षेत्र की जाने माने नव दुर्गा मंदिर में आज से ही नवरात्र पूजानुष्ठान प्रारंभ हो चुका है । जहाँ आज से धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में आस पास के भक्त एवं श्रद्धालुओं का आवागमन के लिए एवं प्रतिदिन कलश यात्रा के लिए उक्त मार्ग ही एकमात्र विकल्प है। जिसे ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन को इसपर गंभीरता लेना चाहिए और यथा शीघ्र खराब पड़े ट्रक को सड़क के बीच से हटाने की प्रवंध करना चाहिए जिससे कि वाहनों की आवागमन पूर्ववत सामान्य स्थिति बनी रहे ।

About Author