Categories

Recent Posts

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली पांच आईडी प्रेशर बम बरामद

चाईबासा: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां गोईलकेरा थाना क्षेत्र के छोटा कुईड़ा गांव से मारादिरी जाने वाले कच्ची सड़क के आस- पास मिले पांच आईडी प्रेशर बम बरामद कर नष्ट कर दिया है

जानकारी मिली है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम छोटा कुईड़ा से मारादिरी जाने वाले कच्ची सड़क के आस- पास सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा 5 प्रेशर आईडी विस्फोटक लगाया गया था. जिसमे से 4 आईडी बम 2 किलो के और 1 आईडी बम 5 किलो का था. जिसे सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है.

About Author